फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अस्पताल में सीएम फ्लाइंग का छापा, जांचा रिकार्ड

Fri, 30 Jan 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के कैथल करनाल रोड पर स्थित मायरा हॉस्पिटल में वीरवार को कुरुक्षेत्र सीएम स्क्वायड की टीम ने रेड डाली। बताया जा रहा है की कुरुक्षेत्र सीएम फ्लाइंग की टीम को काफी शिकायतें मिली थीं कि इस अस्पताल में अवैध रूप से एमटीपी किट बेची जाती है और गर्भपात किया जाता है।
विज्ञापन


इसके तहत कैथल के नागरिक अस्पताल की सिविल सर्जन ने तीन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई थी इस जांच के लिए। टीम में कैथल के पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. सचिन, पीएचसी क्योडक की मेडिकल ऑफिसर एमओ डॉ. हमिता और नागरिक अस्पताल के डॉ. अजय ने सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर अस्पताल परिसर की जांच की। इसके साथ ही दवाइयों की भी जांच की गई। हालांकि जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी मिली है कि जांच में कोई अनियमितता या संदिग्ध दवाई नहीं पाई गई है। डॉ. सचिन ने कहा कि जांच की रिपोर्ट बनाकर सिविल सर्जन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें