राजौंद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को राजौंद क्षेत्र में चल रहे ओवरलोड वाहनों का 2 लाख 3 हजार रुपये का चालान कर दिया और जब्त कर लिया। सीएम फ्लाइंग की टीम में शामिल परिवहन अधिकारी शीशपाल कैथल, पवन कुमार व बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सेरधा में राजौंद-पूंडरी मार्ग पर नजदीक बस स्टैंड सेरधा से मिट्टी से भरे हुए चार ओवरलोड डंपरों को पकड़ा गया है। जिसके बाद सभी डंपरों को बस स्टैंड पूंडरी में बंद कर कुल दो लाख तीन हजार रुपये का चालान किया गया और उन्हें जब्त कर लिया है। संवाद