फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्रम विभाग में सीएम फ्लाइंग की दबिश, रिकॉर्ड खंगाले

Sat, 03 Aug 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार को करनाल रोड स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में दबिश देकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के कार्यालय पहुंचने ही कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप हो गया। सुबह के समय पहुंची यह टीम शाम करीब पांच बजे वापस लौटी।

टीम में सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, एएसआई कर्मबीर, हेड कांस्टेबल और जय भगवान सिंह शामिल रहे। अपने निरीक्षण टीम ने जब कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से विभाग का रिकॉर्ड मांगा तो कर्मचारियों ने रिकॉर्ड हेड क्वार्टर से मंगवाने की बात कही। इस कारण टीम को काफी समय लग गया।
विज्ञापन


वहीं, श्रम विभाग कार्यालय में अपने काम के लिए पहुंचे लोगों से भी विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में आने वाले लोगों ने भी अपनी समस्याओं और अनुभवों को टीम के साथ साझा किया। लोगों की माने तो यहां पर उन्हें अपने कार्यों के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ते है। उड़नदस्ता की टीम के सदस्यों ने उन्होंने शुक्रवार को श्रम विभाग के कार्यालय में नियमित तौर पर जांच की है। टीम ने कार्यालय में आने वाले लोगों से बातचीत की और जानने का प्रयास किया उनके काम समय पर हो रहे हैं या नहीं। कार्यालय में रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। जांच में जो भी खामियां पाई जाती है, उसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। टीम ने जब कर्मचारी और अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की तो जानकारी मिली कि श्रम विभाग के सहायक कल्याण अधिकारी ऊषा अरोडा के पास कैथल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिले का प्रभार है। शुक्रवार को वह यमुनानगर ड्यूटी पर तैनात थीं।
विज्ञापन


इनके अलावा विभाग में सात कर्मचारी कार्यरत हैं, ये सभी कर्मचारी अस्थायी है। इनमें से तीन कर्मचारी कार्यालय में हाजिर मिले जबकि दो कर्मचारी प्रशिक्षण पर गए मिले। वहीं, टीम को एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। जानकारी ली तो अन्य कर्मियों ने बताया कि कुछ समय पहले ही दुर्घटना

का शिकार होने के कारण वह छुट्टी पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें