फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग ने दी दबिश

Thu, 04 Jul 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सीएम फ्लाइंग टीम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कलायत के एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। शिकायत के आधार पर दबिश में पेश किए दस्तावेज जांच के लिए भेजे गए हैं।

सीएम फ्लाइंग टीम के प्रभारी डीएसपी रवींद्र शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से कलायत से शिकायतें मिल रही हैं कि यहां बिना किसी डिग्री के मेडिकल प्रैक्टिस की जा रही है। विभाग ने इससे पूर्व भी प्रयास किया था, लेकिन टीम के पहुंचने से पूर्व ही शटर बंद कर भाग गए। अब विभाग के मुख्यालय में उक्त प्रेक्टिशनर के खिलाफ भेजी गई शिकायत जांच के लिए उनके कार्यालय में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान प्रेक्टिशनर की ओर से जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, वे जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कब्जे में ले लिए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि जो प्रमाणपत्र उन्हें दिए गए हैं उनको संबंधित संस्था के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में यदि वे सही नहीं निकलते हैं तो उक्त प्रेक्टिशनर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान से अनेक दवाओं के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें