कैथल। शहर के करनाल रोड पर दूध की दो डेयरियों पर वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान खाद्य एवं निरीक्षक की टीम भी मौजूद रही। टीम ने कुल पांच सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम में एसआई विजेंद्र सिंह, खुशी राम के साथ खाद्य एवं निरीक्षक डॉ. राजीव शर्मा शामिल रहे। टीम ने पनीर, दही, दूध, घी और क्रीम के पांच सैंपल लिए। एसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि नियमित रूप से की जाने वाली जांच के तहत करनाल रोड स्थित डायरियोंं में सैंपल लिए गए हैं। डॉ. राजीव ने बताया कि सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।