फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने शहर में शराब के दो ठेकों पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में शराब के ठेकों पर शराब बिक्री की शिकायतों पर सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। शिकायतों के बाद वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने शहर में करनाल-जींद चौक स्थित शराब ठेके व देवीगढ़ रोड पर रेलवे लाइन के पार बने ठेके पर छापा मारा। दोनों ठेकों पर कारिंदों द्वारा गुपचुप तरीके से शराब बेचने पर ठेकों को एक्साइज एंड टैक्सेशन और सीएम फ्लाइंग की टीम ने सील कर दिया गया। ठेकों में लॉकडाउन से पहले रखे शराब के स्टॉक व मौजूदा स्टॉक की भी जांच की गई।
विज्ञापन

दोपहर को करीब एक बजे दोनों टीमें ठेकों पर छापा मारने के लिए पहुंची। इस दौरान ठेकों पर कर्मचारी शराब बेचते पाए गए। करीब दो घंटे तक छापे से संबंधित करवाई चली। स्टॉक की जांच करने और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ के बाद दोनों ठेकों को ईटीओ विभाग के अधिकारियों ने सील करवा दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के साथ-साथ सिविल लाइन पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे। असिस्टेंट ईटीओ रजत गर्ग ने कहा कि ठेकों पर स्टॉक उतना ही है, जितना पहले था। अब ठेकों को सील कर दिया गया है। ठेके खोलने पर एक्साइज एक्ट के तहत जो भी कार्रवाई बनेगी वो की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें