फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने काले तेल का स्टॉक किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह चंदाना गेट के बाहर सैनी स्कूल के पास स्थित एक गोदाम में सीएम फ्लाइंग ने छापा मार कर भारी मात्रा में काले तेल का स्टॉक बरामद किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई थी कि भारी मात्रा में काला तेल रखा गया है और आसपास रिहायशी क्षेत्र है। राजू नामक व्यक्ति द्वारा चंदाना गेट पर तीन गोदामों में भारी मात्रा में काला तेल रखा गया है। इस गोदाम में सीएम फ्लाइंग की टीम के द्वारा रेड की गई थी। इसमें मौके से 250 ड्रम में लगभग 30 हजार लीटर के करीब मौके से तेल ड्रम बरामद किए गए है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति के पास किसी भी तरह का कोई लाइसेंस मौके पर नहीं है और न ही उसके पास कोई फायर सेफ्टी को लेकर लाइसेंस है। टीम के साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जांच गहनता से की जा रही है उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें