फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राइस मिलों में चलती रही सीएम फ्लाइंग की जांच

Thu, 11 Dec 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीएम फ्लाइंग की टीम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। टीम ने कुछ राइस मिलों का भौतिक सत्यापन भी किया और अलाट धान के स्टॉक की स्थिति का आकलन किया। यह जांच कई दिन तक जारी रहेगी, जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट संबंधित विभाग के मुख्यालय को भेजी जाएगी।

सीएम फ्लाइंग की एंट्री से अधिकारियों और राइस मिल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। किसानों ने आरोप लगाए हैं कि धान खरीद और मिलों के अलाट स्टॉक में गड़बड़ी है। इन आरोपों की पड़ताल के लिए टीम लगातार रिकॉर्ड खंगाल रही है। टीम राइस मिलों के साथ हुए कांट्रैक्ट और एडीआर की जांच कर रही है। इसके अलावा धान खरीद के अन्य रिकार्ड और भौतिक सत्यापन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कुछ मिलों में यह प्रक्रिया पहले भी की जा चुकी है, और यह तीसरी बार है जब इतनी व्यापक जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग की टीम सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में मौजूद थी। टीम के डीएसपी सुशील ने बताया कि राइस मिलों के रिकॉर्ड और कांट्रैक्ट की गहन जांच की जा रही है और इसके साथ अन्य संबंधित दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें