संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पद्मा सिटी मॉल के पास स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने औचक निरीक्षण कर पेंशन प्रणाली सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की भी टीम ने जांचा।
इस टीम में बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार के नेतृत्व में गुप्तचर विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। टीम के निरीक्षण के दौरा मौके पर ही कार्यालय के सभी अधिकारी मिले। बताया या कि टीम को जांच में भी सब कुछ सही मिला।
टीम में बिजली निगम के एक्सईएन मुनीष कुमार ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में योजनाओं को लेकर कुछ शिकायतें मिली थी। इसके बाद ही सरकार के आदेशोंं के तहत कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान सब कुछ सही मिला है। उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और एक अन्य कर्मचारी चंडीगढ़ मुख्यालय में बैठक में गए हुए थे। जबकि एक अन्य कर्मचारी अवकाश पर था।
इसके अलावा अन्य सभी कर्मचारी मौके पर मिले। बताया कि योजनाओं को लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभ को लेकर जानकारी ली गई थी। इस दौरान सभी बिंदुओ पर व्यवस्थाएं ठीक पाई गई।