फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड की राइस मिलों में भी पहुंची सीएम फ्लाइंग

Wed, 10 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड (कैथल)। ढांड क्षेत्र की राइस मिलों में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सीएम फ्लाइंग टीम ने अचानक औचक निरीक्षण किया। टीम ने मिलों में पहुंचकर धान के स्टॉक, खरीद रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान कई मिलों में अधिकारियों ने गोदामों में जाकर भौतिक सत्यापन किया और मिल संचालकों से स्टॉक संबंधित जानकारी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिल संचालक सकते में आ गए। कुछ स्थानों पर कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
विज्ञापन


टीम ने मिलों में रखे गए धान, चावल और अन्य अनाज के स्टॉक का मिलान सरकारी रिकॉर्ड से किया। इस दौरान कुछ जगहों पर रिकॉर्ड अपडेट न होने की बात भी सामने आई, जिस पर अधिकारियों ने संबंधित मिल संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से राइस मिलों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे, ऐसे में सीएम फ्लाइंग की यह कार्रवाई बेहद अहम मानी जा रही है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और अगर किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें