फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने की विभिन्न योजनाओं की ऑनलाइन की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के माध्यम से अंत्योदय उत्थान योजना की ऑनलाइन समीक्षा की। इस दौरान सरकार की जनहित की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और सक्रिय होने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों के जरिये ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। भरे गए फार्मों की नियमानुसार जांच कर संबंधित को लाभ पहुंचाएं। आवेदनों की अस्वीकृति अधिक नहीं होनी चाहिए। हमारा मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को लाभान्वित करना है। इसलिए संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं को सुचारु रूप से क्रियान्वित करें। वीसी के बाद डीसी प्रदीप दहिया ने लघु सचिवालय के वीसी रूम में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कहा कि लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलना चाहिए। कहा कि परिवार पहचान पत्र व्यवस्था पूरी तरह लागू करने में लोगों का मार्गदर्शन करें। हमारा मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों की आय बढ़ाना है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिन लोगों ने लोन लेने के लिए फॉर्म भरें हैं, यदि उनके फॉर्म अस्वीकृत होते हैं, तो उसका ठोस कारण होना चाहिए। बिना वजह के किसी का फॉर्म अस्वीकृत नहीं होना चाहिए। इस मौके पर जिप सीईओ सुरेश राविश, डीआईपीआरओ धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें