फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेड़ा सब कुज दूसरे घरे जांदा सी, हुण साड्डे घरे रहू...

Sun, 06 Jul 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिख सम्मेलन में प्रदेश भर से उमड़ी सिख संगत अलग कमेटी के गठन को लेकर उत्साहित नजर आई। लोगों ने अलग कमेटी के गठन को अपना हक करार दिया तथा इसके गठन पर एक दूसरे को बधाई दी। सम्मेलन में पहुंचे यमुनानगर के परमजीत सिंह ने कहा कि यह अच्छा रहेगा, हमें खुशी है कि हमें हमारा हक मिल रहा है।
विज्ञापन


 इसी प्रकार से निसिंग से आए अंग्रेज सिंह ने कहा, ‘सानू साड्डा हक मिल रैया ए, अपनी मर्जी नालो आपणा पैसा लगावांगे, साड्डे पैसे नाल आपणे काम करवाआंगे। इसी प्रकार से गांव रेवड़ से आए गुरनाम सिंह ने कहा कि यह जरूरी है। इसे काफी पहले हो जाना चाहिए था। अब हो रहा है, वह भी अच्छा है।

‘हरियाणा में होगा पैसा इस्तेमाल’
सिख सम्मेलन में पहुंचे महल सिंह खरकड़ा ने कहा, जेड़ी वी माया पंजाब जांदी सी, ओह हुण हरियाणे विच लगेगी। सानूं फैदा होण। असी बौत खुश आं। गांव हरनौला से आए जरनैल सिंह ने कहा, जेड़ा सब कुज दूसरे घरे जांदा सी, हुण साड्डे करे रहु...सानू एस दी बड़ी खुशी ए...। सब नूं लख-लख वधाई। हरनौला से ही आए बलदेव सिंह ने कहा, ‘असी बौत खुश आं जी। हरियाणे दे सिख नूं ओसदा हक मिलया ए..., ए पैहले मिल जाणा चाहिंदा सी, लेकिन हुण मिल रेहया है.. ए वी बौत ए...।
विज्ञापन



असी कांग्रेस सरकार वल्लों धनवादी हां। मेंगड़ा के सरपंच मामले पर अपने कुछ अलग ही विचार रखते हैं। सरपंच रत्न सिंह ने कहा कि वे अलग कमेटी के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन वे मुख्यमंत्री के समर्थक हैं, इसीलिए इस सम्मेलन में आए हैं।

सत श्री अकाल...के नारों से गूंजता रहा पंडाल
कैथल। सिख सम्मेलन में पांच घंटों तक पंडाल जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के नारों से गूंजता रहा। मंच पर बोलने के लिए आने वाले सभी वक्ताओं ने बोले सो निहाल-सत श्री अकाल, वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह के नारे लगाए। संगत ने भी संयम रखा। दो बजे तक भयंकर गर्मी एवं इसके बाद आई आंधी के बावजूद संगत हौसला और संयम बनाए बैठी रही।

सभी को अलग कमेटी के गठन के ऐलान का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अलग कमेटी के गठन का ऐलान किया, उसी समय पंडाल बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह के जयकारे से गूंज उठा। सभी ने अपनी सीटों से खड़े होकर इस घोषणा का स्वागत किया। सीएम ने भी सभी को अलग कमेटी के फैसले के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें