क्लस्टर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मार्च पास्ट करते खिलाड़ी तथा ध्वजारोहण करते मु
राजौंद। एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सीबीएसई क्लस्टर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 5 से 8 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के स्कूलों की टीमें हिस्सा लेगीं। मुख्य अतिथि अशोक गोयल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि व विश्व स्वर्ण पदक विजेता पहलवान मोनू टाइगर ने अभ्यास का महत्व बताया। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुशील प्रकाश ने अनुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक देशराज चहल ने अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य राजेश ढुल ने खिलाड़ियों से निष्पक्षता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया। संवाद