कैथल। कलायत के गांव चौशाला में हुई मारपीट में व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों को नामजद किया है। गांव चौशाला के चतर सिंह ने थाना कलायत में दी शिकायत में बताया कि 30 जून को जब वह गांव से जा रहा था तो गांव के ही संदीप फौजी और बीमा ने उसका रास्ता रोकते हुए उसे पर लाठी-डंडे और गंडासियों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।