फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिनभर बादलों ने डाला डेरा पर नहीं हुई बारिश

Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शुक्रवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था लेकिन बारिश न होने से लोग मायूस हो गए।
विज्ञापन


हालांकि हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। ग्रामीण आंचल में भी बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी रहा। शाम को हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक रही।

शुक्रवार को सुबह से अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


उधर, किसान कृष्ण, बलमत, प्रदीप, राजेश व हवा ने कहा कि धान में इस समय बारिश के पानी ही आवश्यकता है। किसान बारिश की बाट जो रहे हैं। अभी तक क्षेत्र में धान को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि यदि अब बारिश होती है तो धान की फसलों के लिए लाभदायक होगी।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा ने कहा कि आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना है। इस समय धान में फुटाव हो चुका है। धान को बारिश की आवश्यकता है। जल्द बारिश होती है तो किसानों का फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें