फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादलों की लुकाछिपी, गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में सोमवार को दिनभर बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन शाम तक भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन बारिश की संभावना जताई थी, जो साकार नहीं हुई। सुबह से लेकर शाम तक बादलों की लुकाछिपी से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।

दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि तेज धूप नहीं निकली और हवाओं की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अगर बारिश होती तो धान की रोपाई कर रहे किसानों को राहत मिलती और फसल के लिए भी यह फायदेमंद होता।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जुलाई को बारिश की संभावना बनी हुई है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है। हालांकि बंगाल की खाड़ी की ओर से राज्य की तरफ नमी युक्त मानसूनी हवाएं कम आने की संभावना के चलते बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा सकती है।
विज्ञापन


अरब सागर से लगातार नमी वाली हवाएं आने की संभावना के कारण दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 22 जुलाई की रात से मानसून के दोबारा सक्रिय होने के आसार हैं। -डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, विभागाध्याक्ष, कृषि मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें