राजौंद। कपड़ा मार्केट (बिना सिला कपड़ा विक्रेता) के दुकानदारों की बैठक फुल्ला सिंह मार्केट में आयोजित हुई। इसमें मेन बाजार और मुख्य मार्ग पर स्थित सभी 13 दुकानदारों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब हर माह के अंतिम रविवार को राजौंद नगर की सभी बिना सिले कपड़े की दुकानें बंद रखी जाएंगी।
प्रधान भीम सिंह राणा ने बताया कि यह फैसला सभी दुकानदारों की सहमति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आज सभी दुकानें बंद रहेंगी और कोई भी दुकान नहीं खोली जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर निर्मल कुमार, हैप्पी मित्तल, कुलदीप सिंह, नवीन कुमार, पंकज कुमार, राज कुमार, पवन मित्तल, दिलबाग, राकेश, दीक्षित, बलजिंद्र शर्मा, मुकेश मित्तल और यश छाबड़ा आदि उपस्थित रहे। संवाद