फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-दिशा केंद्र में बंद रहा वाहन पंजीकरण पोर्टल

Tue, 04 Apr 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में सोमवार को वाहन पंजीकरण का पोर्टल बंद रहा। इससे वाहनों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। पोर्टल न चलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और निराश लौटना पड़ा। पोर्टल न चलने के कारण वाहन मालिक के नाम तबादला व बाहर के वाहनों के नंबर कैथल आरटीए के अधीन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को महावीर जयंती होने के चलते छुट्टी रहेगी। लोगों बुधवार को पंजीकरण करवाने के लिए ई-दिशा केंद्र जाना पड़ेगा। ई-दिशा केंद्र के प्रभारी का कहना है कि तकनीकी खामी के कारण ही पोर्टल बंद है। गुरुग्राम से वाहन का पंजीकरण करवाने पहुंचे दीपक कुमार ने बताया कि उसने एक कार ली है और वह मूलरूप से कैथल का निवासी है। उसने जो गाड़ी ली है उसे अपने नाम करवाना है। वह पोर्टल चलने के कारण नहीं हो पाया।

साहिल ने बताया कि वह भी कैथल का निवासी है। करनाल से गाड़ी ली थी। इसे ही अपने नाम करवाने के लिए पहुंचा था। लेकिन पोर्टल न चलने के कारण नहीं हो पाया है। अब दोबारा आना पड़ेगा। काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ई-दिशा केंद्र के प्रभारी ईलम चंद ने कहा कि कुछ तकनीकी खामी के कारण ही समस्या आई है। यह पोर्टल बुधवार तक जारी हो जाएगी। इसके बाद लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें