कैथल। सीएलजी ग्रुप कैथल ने सोमवार को परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे आपसी विवाद को खत्म करवाकर समझौता करवाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस परिवार में सास-बहू मां-बेटा का आपस में पारिवारिक मतभेद कई महीनों से चला था। जो सोमवार को सीएलजी सदस्यों ने परिवार के सभी सदस्यों को बैठाकर समझाकर मनमुटाव को दूर कर दिया गया। जो इस संबंध में दोनों पक्षों ने पुलिस अधीक्षक कैथल को शिकायत दी थी।
सीएलजी सदस्यों द्वारा इस पर कार्रवाई कर दोनों पक्षों को समझौता करवाकर मन मुटाव को दूर करते हुए परिवार को एक किया । परिवार के सदस्यों द्वारा परिवार के मनमुटाव को खत्म करके परिवार को एक करने के लिए सीएलजी ग्रुप व एसपी उपासना व कैथल पुलिस का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर सीएलजी प्रधान रुलदु राम, श्याम बहादुर खुरानिया, हवा सिंह, त्रिलोक चंद गुप्ता, सुखदीप वालिया, संतलाल व एएसआई राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद