फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वर्ष 2017 से अब तक 641 मामले निपटा चुकी सीएलजी संस्था

Wed, 27 Aug 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
23 कैथल। थाना शहर कैथल स्थित समाजसेवी संस्था कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) के कार्यालय में पहु
विज्ञापन
कैथल। एसपी आस्था मोदी ने मंगलवार को थाना शहर कैथल स्थित समाजसेवी संस्था कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) के कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के पास आने वाली शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट हासिल की और सदस्यों को उचित दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने निरंतर रूप से उत्कृष्ट कार्य कर रहे सीएलजी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाजहित में एक मिसाल कायम कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर परिसर में स्थित सीएलजी कार्यालय पहुंचने पर एसपी आस्था मोदी का संस्था के सदस्यों ने स्वागत किया। संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि वर्ष 2017 में स्थापित सीएलजी अब तक 641 मामले निपटा चुकी है। इनमें सास-बहू और पति-पत्नी के घरेलू विवाद, मारपीट, प्लॉट-जमीन संबंधी झगड़े आदि शामिल हैं। प्रवक्ता के अनुसार, अब आमजन कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचने के लिए सीएलजी के पास शिकायतें ले जाने में रुचि दिखा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त विशेषज्ञ समाजसेवी पारिवारिक माहौल में मामले सुलझाते हैं।



एसपी आस्था मोदी ने कहा कि आम जनता को कोर्ट-कचहरी और थानों के चक्कर से बचाते हुए सीएलजी जनभलाई का कार्य कर रही है, जो निस्संदेह प्रशंसा के योग्य है। संस्था द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर विवाद निपटाए जाने से न केवल लोगों का समय और ऊर्जा बचती है, बल्कि अनावश्यक आर्थिक नुकसान से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि एसपी कार्यालय को प्राप्त कई शिकायतों में से असंज्ञेय अपराधों से जुड़े कुछ मामलों को भी सीएलजी को प्रेषित किया जाता है। इस अवसर पर सीएलजी प्रधान रुलदू राम, श्याम बहादुर खुरानियां, हवा सिंह, सुखदीप वालिया, संतलाल, जसवंत सिंह, थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर गीता, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, एसआई राजेश कुमार, एसपी प्रवक्ता एसआई तरसेम लाल और एसआई सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रुप सदस्यों ने एसपी को आश्वासन दिया कि वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ दोनों पक्षों को विश्वास में लेकर विवादों का निपटारा करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें