फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर मन व हृदय की भी करें सफाई : बीके बहन रेखा

विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कलायत में दीवाली उत्सव मनाते श्रद्धालु
विज्ञापन
कलायत। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कलायत में दिवाली के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आश्रम की इंचार्ज बीके बहन रेखा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बीके बहन रेखा ने लोगों को प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संदेश देते हुए कहा कि दिवाली एक खुशियों का त्योहार है। इसको परिवार के साथ साथ समाज में भी खुशियां बांट कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दीवाली पर जुआ खेलते हैं और शराब इत्यादि का सेवन करते हैं जिससे हमें परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीवाली पर सभी लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। इस अवसर पर हमें अपने मन व हृदय की भी सफाई करनी चाहिए। हमारे मन में जो विकार भरे हैं, वे ही परमात्मा मिलन में सबसे बड़े बाधक होते हैं। यदि अपने मन और हृदय की हम सफाई कर लेते हैं तो नवजीवन की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने कहा कि मस्तक या दोनों भौहों के बीच भृकुटि का मध्य स्थल मनुष्य शरीर का वह स्थान है, जहां आत्मा निवास करती है। इसी जगह शिव शक्तियां मनुष्यों को अर्थ सहित ईश्वरीय ज्ञान का यह रहस्य भी सुनाती है कि आत्मा अविनाशी है।
उन्होंने कहा कि दीप जलाकर हम ज्ञानरत्न धन की कामना करते हैं। जीवन में ज्ञान जागृति न होने से ही मनुष्य चोरी सहित अन्य गुनाह अंधेरे में नजर चुराकर करता है। ईश्वरी ज्ञान का प्रकाश ही स्वच्छता और पारदर्शिता लाएगा। कार्यक्रम में भगवान राम व राधाकृष्ण को समर्पित नृत्यों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सहभोज का आनंद लिया।

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कलायत में दीवाली उत्सव मनाते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें