फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंदिरा कॉलोनी से शुरू हुआ सफाई अभियान

Tue, 05 Aug 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
48 कलायत। वार्ड 12 में सफाई अभियान की शुरुआत करते प्रधान अंकित जैलदार, सचिव पवन शर्मा व अन्य
विज्ञापन
कलायत। वार्ड 12 स्थित इंदिरा कॉलोनी में सोमवार को विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के निवास क्षेत्रों और अनुसूचित जाति की बस्तियों में स्वच्छता को बढ़ावा देना है। अभियान की शुरुआत नपा प्रधान अंकित जैलदार ने की। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव पवन शर्मा, पार्षद अमित बेद, पार्षद रविंद्र शर्मा और सफाई दरोगा सोम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और अपने आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। नपा सचिव पवन शर्मा ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से एससी बस्तियों से शुरू किया गया है, जहां सफाई कर्मचारी निवास करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें