फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वार्ड 15 में चलाया सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
सफाई अ​भियान चलाते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका सीवन की ओर से वार्ड नंबर 15 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पार्षद जितेंद्र शर्मा की मौजूदगी में नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई करते हुए श्रमदान किया। अभियान के दौरान गलियों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में जमा गंदगी व कचरे को हटाया गया। सफाई कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने का संदेश दिया। पार्षद जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर के साथ आसपास के क्षेत्र को साफ रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से लोगों को बेहतर और स्वस्थ माहौल मिलता है। इसके लिए नगर पालिका के प्रयासों के साथ आमजन का सहयोग भी जरूरी है।

सफाई अभियान चलाते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें