फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुद्ध पूर्णिमा पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत लोगों को किया जागरूक

Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर पालिका द्वारा ‘नई सोच-नया शहर स्वच्छ अभियान’ की शुरुआत वार्ड नंबर-1 स्थित श्री रैदास तख्त परिसर से की गई।
विज्ञापन


अभियान का नेतृत्व पार्षद रेणु धानियां ने किया। अभियान के तहत वार्ड सहित पूरे शहर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई गई और सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सफाई दरोगा सोम प्रकाश शर्मा, कॉर्डिनेटर सुरेश चहल और डोर-टू-डोर सुपरवाइजर विकास कुमार सहित नगर पालिका टीम मौजूद रही। पार्षद रेणु धानियां ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस मौके पर
विज्ञापन


रामकुमार धानिया, लखी राम ब्राह्मणीया, अशोक दहिया, ममलू राम, बीरा राम, मनोज कुमार सहित अन्य वार्डवासी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें