संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि देश और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता की तरफ हम सबको मिलकर कदम बढ़ाने होंगे। अपने घर, मोहल्ले, गांव, शहर और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखना हमारा फर्ज है। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से ही समृद्धि प्राप्त होती है।
विधायक सतपाल बुधवार को पूंडरी में पूंडरीक तीर्थ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का निरंतर कार्य कर रहे हैं। पूरे विश्व में भारत देश ने अपनी अलग पहचान बनाई है। मोदी ने देश के सभी नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने का भी आह्वान किया है।
िधायक सतपाल जांबा ने पुंडरीक तीर्थ में लोगों के साथ तीर्थ के अंदर जाकर सफाई की। लोगों को अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। लोगों ने श्रमदान कर सफाई की। कहा कि गंदगी से बीमारियां जन्म लेती हैं और मनुष्य के जीवन को काफी प्रभावित करती हैं, इसलिए हमें सफाई की ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी, निधि मोहन, मनोज राणा मंडल अध्यक्ष, ईश्वर साकरा, राजेश बरसाना आदि मौजूद रहे।