फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई घोटाला : विजिलेंस से जांच की करेंगे मांग : दीप मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो साल पहले जिला परिषद में उजागर हुए सफाई घोटाले मामले का जिन एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। अब जिला परिषद के नए बने अध्यक्ष दीप मलिक जाखौली ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दीप मलिक जाखौली ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले में अधिकारियों से जानकारी देने को कहा है। मामले में नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। यदि किसी से रिकवरी करवानी पड़ी तो वह भी की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला परिषद में एक साल से भी अधिक समय पहले यह मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में विधायक लीला राम ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की थी। विजिलेंस में जांच लंबित है। उस समय बताया गया था कि लगभग दस करोड़ रुपये से अधिक की राशि सफाई पर खर्च की हुई बताई गई। विधायक का आरोप था कि यह राशि गांवों में सफाई पर खर्च ही नहीं हुई। केवल बिल बनाए गए हैं। इसी प्रकार से साढ़े चार करोड़ से अधिक की राशि गली, नालियों पर खर्च की गई थी। शेष 31 करोड़ रुपये की राशि में से बची राशि जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें