फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय स्कूल के स्टाफ को दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदाना के राजकीय स्कूल में सांप के काटने से बच्चे की मौत के मामले में डीईओ ने मुख्यालय में भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन

रिपोर्ट में सांप के काटने की घटना को दिया इतेफाकिया हादसे का मामला, स्कूल स्टाफ ने बच्चे के परिजनों को दी एक लाख रुपये की सहायता


संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। चंदाना के राजकीय स्कूल में सांप के काटने से बच्चे की मौत मामले में डीईओ रामदिया गागट ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के मुख्यालय में भेज दी है। इस मामले में कमेटी की रिपोर्ट ने राजकीय स्कूल के स्टाफ को क्लीन चिट भी दे दी है। रिपोर्ट में सांप के काटने की घटना को इतेफाकिया हादसे का मामला बताया गया है। वहीं, स्कूल स्टाफ ने अपने स्तर पर मृतक बच्चे के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 अक्तूबर को गांव चंदाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 वर्षीय रोहित की सांप के डंसने से मौत हो गई थी। इसके बाद विभाग ने कमेटी का गठन कर मामले में स्कूल प्रशासन की लापरवाही की जानकारी ली थी। इस मामले में पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की थी। इसमें परिजनों ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई करते समय रोहित का पेन नीचे गिर गया। जैसे ही वह पेन को उठाने लगा तो बैंच की पाइप में घुसकर बैठे सांप ने रोहित को डंस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें