कैथल। वजीर नगर में मारपीट की एक घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजीर नगर निवासी संजय कुमार ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उसका ताऊ का लड़का करमजीत गांव से आ रहा था। तभी सत्यवान, मुकेश, जंगा, कुलदीप और पूर्ण नामक व्यक्तियों ने उस पर लाठी-डंडों और गंडासियों से हमला कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद