फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीजेएम ने किया नशा मुक्ति केंद्र का दौरा

Thu, 03 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष मैहला के आदेशानुसार बुधवार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव कंवल कुमार ने जिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र जिला नागरिक अस्पताल कैथल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां डॉक्टर सीमा मलिक से नशा मुक्ति / पुनर्वास केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और वहां पर भर्ती आठ मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने मरीजों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव कंवल कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें