फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: मशीनें ठीक कराने को सिविल सर्जन ने लिखा पत्र

Tue, 21 Feb 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अमर उजाला की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी और खराब हुई मशीनों की समस्या उठाने के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। अब इन मशीनों के संचालन के लिए कार्यकारी सिविल सर्जन ने मुख्यालय के निदेशक को समस्याओं पर पत्र लिखा है। वहीं, लैब में खून की जांच के लिए खराब हुई सीबीसी मशीन के जल्द ही पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन

गौरतलब है सामान्य अस्पताल में निक्कू वार्ड से लैब तक अधिकतर मशीनें खराब पड़ी है। ऐसे में इलाज के लिए यहां पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मशीनों के अभाव में लैब में सही समय पर खून की जांच नहीं हो पाती है। मरीजों की इस परेशानी को देखते हुए ही अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से लगातार प्रकाशित किए हैं।
अस्पताल में इस समय ये मशीनें हैं खराब
जिला नागरिक अस्पताल में वर्तमान में लैब में खून जांच करने वाली सीबीसी मशीन, कोरोना लैब का फ्रिज, आईसीयू के लिए बनाया गया ऑक्सीजन प्लांट बंद है और निक्कू वार्ड में नए आए चार बेबी वार्मर पूरी तरह से खराब है। इसमें कार्यकारी सिविल सर्जन ने निक्कू वार्ड में नए बेबी वार्मर और सीबीसी मशीने खरीदनें व अन्य सभी मशीनों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कुछ मशीनें नई तो कुछ को ठीक करवाने का लिखा पत्र-कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि अस्पताल में कुछ ऐसी मशीनें हैं, जो बिल्कुल खराब हो चुकी है। यह चलने की अवस्था में नहीं है। इसमें सीबीसी मशीन दूसरी मंगवाई गई है। जबकि अन्य मशीनों को ठीक करवाने की मांग पर विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें