नागरिक अधिकार संघर्ष समिति का धरना 300वें दिन में प्रवेश कर गया। सोमवार को धरने की अध्यक्षता समाजसेवी रमेश जांगड़ा ने की।
जांगड़ा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि लगातर चल रहे प्रदर्शन को करीब एक साल होने को है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।
समिति की मांगों पर विचार न करने से समिति सदस्यों में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा और प्रशासन व सरकार को जगाया जाएगा।
इस मौके पर बलवंत राज, सुशील कुमार, सीता राम नरड़, जोगिंद्र, सतबीर, बिट्टू सांगन, प्रेमचंद मौजूद थे।