फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खोलने के आदेश न मिलने से दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
civic - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
लॉकडाउन के तीसरे चरण में जब प्रशासन द्वारा दुकानें खोलने या न खोलने का आदेश सुबह तक जारी नहीं किया तो दुकानदारों में रोष बढ़ गया। उन्होंने इकट्ठे होकर प्रशासन से मांग की कि यह स्पष्ट किया जाये कि दुकानें खोली जाएं या नहीं। दुकानदार सतीश सेगा, विकास, बबलू व राकेश कुमार ने कहा कि जब कैथल जिला में अन्य जगहों पर दुकानें खोलने का आदेश दे दिया है तो चीका प्रशासन ने अब तक यह आदेश लागू क्यों नहीं किये। उनका व्यापार ठप होने की कगार पर है। कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति देना और बाकी को खोलने की अनुमति न देना उनके साथ सरासर अन्याय है। जब डीसी ने आदेश कर दिये हैं तो एसडीएम ने उन आदेशों को तुरंत लागू क्यों नहीं किया।
विज्ञापन

नगरपालिका सचिव सुशील भुक्कल ने बताया कि दोपहर बाद जारी किए आदेश अनुसार प्रशासन द्वारा उपमंडल गुहला में तकरीबन सभी व्यापारिक संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है। ओरेंज जोन में होने के कारण गुहला उपमंडल में जनजीवन कुछ सामान्य होने की तरफ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानों को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ओड और इवन के अनुसार खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें