फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया 10 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक लीला राम गुर्जर रविवार को अपने धन्यवादी दौरे के तहत शहर के वार्ड नंबर 10 में सेक्टर-19 में पहुंचे। यहां पहुंचने पर वार्ड पार्षद पूजा अग्रवाल, उनके पति सतप्रकाश अग्रवाल, भीम अग्रवाल सहित वरिष्ठ नागरिकों ने स्वागत किया। विधायक ने वार्ड में 10 लाख रुपये की लागत से अलग से बने सीनियर सिटीजन पार्क का उद्घाटन किया। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वार्ड 10 में बहुत अच्छे काम हो रहे हैं। यहां पार्षद द्वारा किए गए कार्यों से लोग नजर आ रहे हैं। पार्क बनने से यहां पर बड़े-बुजुर्गें को सुविधाएं मिलेगी। अन्य जो भी कमी रह जाएगी, उसे भी दूर करवा दिया जाएगा। पार्षद द्वारा रखी गई कम्यूनिटी हाल की मांग को पूरा करते हुए विधायक ने 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। इस मौके पर हरपाल शर्मा क्योड़क, रामकुमार नैन, मुकेश जैन, गौरव मित्तल पाडला, पार्षद राकेश सरदाना, धर्मबीर भोला, प्रवीन ङ्क्षसगला, काला सांघन, पवन गुप्ता, पवन गर्ग, सतप्रकाश अग्रवाल, भीम अग्रवाल, पार्षद विनोद सोनी, पार्षद गोपाल सैनी, सिंद्र पहलवान, वरुण मित्तल, दरबारा नैन, धर्मबीर कानूगो, आशु बंसल, शिव कुमार, राजकुमार शर्मा एमई, आशु बंसल, काका सचदेवा, लीलू सैनी, विकास गर्ग, अरुण गर्ग, राजेश गर्ग, अभिषेक बजरंगी, हिमांशु, वेदप्रकाश गर्ग, सूबे सिंह राविश, रजत थरेजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें