फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन उपलब्ध नहीं हो बॉडी कैम तो वीडियोग्राफी से चलाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाडी कैम उपलब्ध न होने के कारण वीडियो कैमरे के माध्यम से ही राइस मिलों में वेरिफिकेशन का काम हुआ। पहले दिन मात्र पहले दिन दो मिलों में जांच हो पाई। आज रविवार सुबह से ही मिलों में जांच टीमें पहुंच जाएंगी और धान के स्टॉक की गिनती होगी।
विज्ञापन

मिलिंग में धान के स्टॉक की जांच एक बार पहले हो चुकी है। लेकिन धान खरीद में गड़बड़ी के आरोपों के चलते सरकार ने फिर से फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने का फैसला लिया है। जिले में खरीदे गए धान की जांच के लिए पहले बार की तरह इस बार भी 14 टीमें बनाई हैं। लेकिन नियम बदले गए हैं। जिसमें राइस मिल की क्षमता भी जांची जाएगी। मिल खरीद से लेकर जांच के दिन तक जितना चावल धान में से निकाल सकती है, उतने ही चावल को रिकार्ड किया जाएगा। जांच टीमों को डीसी की ओर से रेंडमली हर रोज अलग-अलग शेड्यूल के अनुसार तय किया जाएगा।
शनिवार दोपहर बाद डीसी डा. प्रियंका सोनी ने जांच का शेड्यूल जारी किया। इसके बाद डीएफएससी कार्यालय में पहुंची जांच टीमों को यह काम सौंपा गया। डीएफएससी विरेंद्र सिंह ने बताया कि दो राइस मिलों में पहले दिन जांच शुरू हो पाई है। विभागीय आदेशों में दोनों ऑप्शन हैं। अधिकारी या तो जीपीएस आधारित बॉडी कैम के साथ जांच कर सकते हैं या फिर वीडियोग्राफी भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें