फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल के धर्मकांटों की हुई जांच, नापतौल विभाग की टीम पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को शुगर मिल के धर्मकांटों की जांच के लिए मापतोल विभाग की टीम पहुंची। जहां टीम ने बारीकि से धर्मकांटों की जांच की। इस अवसर पर एमडी शुगर मिल, किसान नेता गुल्तान सिंह नैना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उनके साथ मौजूद थे। वीरवार सुबह मापतौल विभाग के निरीक्षक रामफल पांचाल अपनी टीम के साथ शुगर मिल में पहुंचे। जहां उन्होंने यहां धर्मकांटों की बारीकि से जांच की। जहां-जहां भी वजन किया जाता है, उन सभी प्वाईंटस की जांच कर वार्षिक सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि वार्षिक सत्यवान प्रक्रिया के तहत यह जांच की गई है। एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने मिल परिवार का दौरा कर कर्मचारियों को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। विदित रहे कि शुगर मिल के धर्मकांटे में पिछले साल चिप मिली थी। किसान नेताओं ने इस चिप के माध्यम से बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया था। अभी तक भी यह मामला जांच के अधीन है। स्टेट विजिलेंस द्वारा यहां धर्मकांटे में मिली चिप के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें