फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर की सड़कें एक करोड़ से गड्ढामुक्त होंगी, नगर परिषद ने जारी की निविदा

Fri, 27 Jun 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की सड़कों पर बने गड्ढों से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने इन गड्ढों को भरने और सड़कों की मरम्मत के लिए करीब एक करोड़ रुपये की निविदा सूचना जारी की है। शहर के 31 में से 13 वार्डों में सबसे अधिक सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, हालांकि सभी वार्डों में मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

सरकार की ओर से 15 जून तक गड्ढे भरने के निर्देश जारी किए गए थे। इसे बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया था। निविदा जारी होने के बाद जुलाई में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रहे गड्ढे ः बारिश के दौरान सड़कों पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नगर परिषद ने कार्रवाई तो शुरू की, लेकिन काफी देर से निविदा जारी की गई।

कुल अनुमानित खर्च 65 लाख रुपये बताया गया है। वार्ड 1 से 13 तक 40 लाख, वार्ड 14 से 23 तक 13.50 लाख, और वार्ड 24 से 31 तक 12.25 लाख रुपये की निविदाएं जारी की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार 15 से 20 दिन में सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।
पाइपलाइन बिछाने के बाद नहीं भरे गए सड़कों के गड्ढे

जन स्वास्थ्य विभाग की पाइपलाइन बिछाने के बाद कई जगह सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। सड़कों के गड्ढे न भरने से राहगीरों को दिक्कतें होती हैं। उनका कहना है कि ऊंची-नीची पाइपलाइन और अधूरी भराई के चलते कई कॉलोनियों में हालत बेहद खराब है। स्थानीय लोगों ने मानसून से पहले गड्ढे भरने की मांग की है ताकि हादसे टाले जा सकें।
विज्ञापन

यहां हालात सबसे खराब

n
छात्रावास से रेलवे रोड तक सड़क टूट चुकी है। बारिश में पानी भरने से आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है।

n
रामनगर क्षेत्र में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क की हालत खराब है।

n पवनार पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर गहरे गड्ढे हैं, बारिश में जलभराव हो जाता है।

n
टिंबर मार्केट और खुराना रोड पर भी हालात चिंताजनक हैं।
सभी वार्डों में विकास कार्य जारी हैं। सड़कों के गड्ढे भरने के लिए निविदा सूचना जारी कर दी गई है और कुछ को एजेंसियों को भी अलॉट किया गया है। जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। -वरुण शर्मा, एमई, नगर परिषद, कैथल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें