फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चबूतरे हटाने पहुंचीं नगर परिषद की टीम

Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद की टीम वीरवार को ईओ व एसएचओ सिटी की अगुवाई में खुराना रोड पर पहुंचीं। जहां सीएम विंडो पर की गई एक शिकायत अनुसार चबूतरे हटाने बारे लोगों को सूचना दी। लोगों ने प्रशासन से एक सप्ताह में खुद ही चबूतरे हटाने का समय मांगा। जिस पर परिषद अधिकारी दस दिन का समय दे वापस लौट आए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुराना रोड पर घरों के बाहर बनें चबूतरे हटवाने को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत की गई है। इस शिकायत पर कार्रवाई के लिए वीरवार को नप ईओ कुलदीप मलिक, एसएचओ सिटी रोहताश व अन्य कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचें। जहां लोगों ने खुद ही चबूतरे हटवाने के लिए अधिकारियों से 10 दिन का समय मांगा।
विज्ञापन


इस पर अधिकारी मान गए और प्रशासनिक अमला बिना चबूतरे हटवाए वापस लौट आया। ईओ कुलदीप

मलिक ने कहा कि यदि दस दिन में चबूतरे नहीं हटवाए गए तो फिर से नप इन चबूतरों को हटवाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें