फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी सामान के बहिष्कार को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Wed, 26 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
विज्ञापन
कैथल। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तात्वाधान में जिला पतंजलि योग समिति द्वारा चीनी सामान के बहिष्कार को लेकर शहर में एक जागरूकता रैली निकाली गईं। जागरूकता रैली आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर छात्रावास रोड, रेलवे गेट, सर्राफा बाजार, कमेटी चौक से होते हुए पिहोवा चौक पर संपन हुई। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला सह प्रभारी अशोक मित्तल ने बताया कि चीन ने हमेशा हमारे देश को धोखा दिया है। चीनी समान को खरीदना दुश्मन की मदद करने जैसा है।
विज्ञापन


प्रत्येक भारतीय को चीनी समान का बहिष्कार करना चाहिए। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरी ओम, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी राम चरण, जिला युवा प्रभारी विरेंद्र आर्य, जिला महिला प्रभारी अमर रविश, किसान प्रभारी जसबीर मलिक, भरपाई, नेहा, सुदेश सिंधु, बीरमती, रीना, अंजू बाला संध्या रानी, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें