फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हवा से बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर चलने की संभावना

Wed, 10 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हवा की तेज रफ्तार से ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को हवा की रफ्तार तेज होने से दिन में भी ठंड बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ ने बुधवार से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 8 डि्रिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में शीतलहर से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।

दिसंबर माह की शुरुआत में ही खिली धूप के बाद भी दिनभर लोगों को हाथ-पैर ठिठुरने लगे हैं। मंगलवार को पूरा दिन खिली धूप रही इसके बाद भी घरों के अंंदर जाते ही ठंड महसूस की गई। हवा की तेज रफ्तार होने से धूप भी बेअसर रही। सोमवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह व शाम के समय आसमान में हल्की धुंध छाने लगी है जिससे वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है। ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक आवाजाही के लिए अब बसों का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन


मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार आगामी 11 दिसंबर तक जिले में शीतलहर चलेगी जिससे ठंड में लगातार बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बुधवार से न्यूनतम तापमान और वीरवार से अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। तीन दिन के बाद फिर से न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। ठंड बढ़ने से गेंहू की फसल का फुटाव अच्छा होगा जिससे पैदावार भी प्रभावित होगी।

फिलहाल अभी बारिश की संभावना नहीं ः अब आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। फिलहाल अब कुछ दिनों से बारिश होने की आंशका नहीं बन रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोम न बनने की वजह से बारिश होने की संभावना अगले दस दिनों तक नजर नहीं आ रही है। वहीं हिंद महासागर का तापमान औसत से अधिक है। पिछले वर्ष की अपेक्षा सर्दी का प्रभाव कम रहेगा। मौसम के जानकारों ने दो से तीन दिन के अंदर कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।

फिलहाल बारिश की नहीं है कोई संभावना

कैथल। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों मंे फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोम न बनने की वजह से बारिश होने की संभावना अगले 10 दिनों तक नजर नहीं आ रही है। इस मौसम का गेहूं की फसल पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में कृषि विशेषज्ञ एवं कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि बढ़ती ठंड का गेहूं की फसल में भरपूर फायदा मिलेगा। गेहूं की फसल अधिक फुटाव कर सकेगी तो पैदावार भी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। फिलहाल अभी तक सर्दी का सब्जियों की फसल को भी फायदा मिल रहा है। फिलहाल आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें