फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता : भीमसेन

Wed, 08 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी)के नव-नियुक्त चेयरमैन भीमसेन अग्रवाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और मानसिक विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। भीमसेन अग्रवाल ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जिले में बच्चों के कल्याण के लिए रूपरेखा तैयार की। उन्होंने बताया कि जल्द ही बाल श्रम को खत्म करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। समिति बाल संरक्षण अधिनियम के तहत बच्चों के शोषण, जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें