फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 24 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम के जनसंख्या प्रकोष्ठ के सौजन्य से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में खंड स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों में भ्रूण हत्या, लड़का और लड़की को समान अधिकार न देना, लिंग भेदभाव, नशीली वस्तुओं के उपयोग के कारण दुष्प्रभाव, किशोरावस्था में चुनौतियां व उनका सामना करना आदि सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कैथल के प्राचार्य रामदिया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम जिला के सभी खंडों में आयोजित करवाया जा रहा है। खंड सीवन में भी अनेक स्कूलों ने इस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने सभी विषयों पर बहुत शानदार ग्रुप लोकनृत्य व रोल प्ले प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैर की टीमें ग्रुप डांस में और रोल प्ले में प्रथम रही, जो जिला स्तर कार्यक्रम के लिए चुनी गई। द्वितीय और तृतीय स्थान पर राजकीय कन्या स्कूल सीवन और खेड़ी गुलाम अली स्कूल की टीम रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट से सहायक प्राध्यापक डाॅ. राज कुमार ने की और उन्होंने प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण के साथ विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के निर्णय प्रवक्ता आशुतोष व पिंकी देवी रहे। मंच संचालन गुरमुख मुसाफिर ने किया। बीआरसी शालिनी देवी, सुमित्रा देवी, अंजू देवी व गोपाल दास ने कार्यक्रम की व्यवस्था में पूरा सहयोग किया।

———————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें