संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बाल भवन में शुक्रवार को समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं प्रथम और द्वितीय समूहों के लिए आयोजित की गईं, जिसमें जिले के
सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 175 बच्चों ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर बाल भवन में सम्मानित किया जाएगा। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. पुष्पा, गिरिजा अग्रवाल और वीणा रानी ने निभाई। बाल भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी कला और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया।
बलबीर चौहान ने बताया कि इसी कड़ी में 21 अक्टूबर को वन एक्ट प्ले/थियेटर, तृतीय और चतुर्थ समूह नृत्य, कार्ड बनाना और दीया/कैंडल सजाना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मोहित शर्मा, जिला बाल कल्याण परिषद् कैथल का समस्त स्टाफ और विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक उपस्थित रहे।