फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रन पार्क बदहाल, टूटे झूलों से बच्चों को खतरा

Mon, 31 Mar 2014 12:03 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध केदार तीर्थ में बनाए गए चिल्ड्रन पार्क अपनी बदहाली के आंसुओं का रोना रो रहा है। अधिकतर झूलों एवं स्लाइडिंग टूट जाने के कारण बच्चे मायूस हैं।
विज्ञापन


 वहीं पार्क में बंद पड़े शौचालय एवं पैनोरमा के चलते भी यहां घूमने आने वाले लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। रखरखाव का काम देख रहे ठेकेदार का कहना है कि टूट गए झूलों को बदलवाया जा रहा है।

इन झूलों की हालत खस्ता
पार्क में लगाया गया घूमने वाला झूला टूटा हुआ है। वहीं स्लाइडिंग झूले में भी बडे़-बड़े छेद पड़े हुए हैं। बच्चे टूटे हुए झूलों के ऊपर भी चढ़ कर खेलते हैं। जिस कारण हादसा होने का खतरा है। वहीं लोहे की चैन वाले दो झूलों की हालत भी खस्ता है। पार्क में घूमने के लिए आई सीवन गेट निवासी कमलेश ने बताया कि वह तीन माह पहले यहां आई थी, तब भी यहां झूले ऐसी ही व्यवस्था में थे।
विज्ञापन


आज भी वही स्थिति है। बैंक कालोनी निवासी दीपक ने बताया कि वह पिछले छह माह से लगातार पार्क में आ रहा है। छह माह पहले केवल दो या तीन झूले खराब थे, परंतु पिछले तीन माह से लगभग सभी झूले टूट चुके हैं। उसने बताया कि यहां हर रोज आने वाले लोग प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।  शक्ति नगर निवासी सतपाल एवं चंदाना गेट निवासी कमल ने बताया कि यहां पर शौचालय बंद पड़े हुए हैं। विशेष रूप से महिलाओं को परेशानी होती है। गमलों के कवर भी उधर-उधर बिखरे पड़े हैं।

नए झूले मंगवाए हैं : पंकज
चिल्ड्रन पार्क की देखरेख कर रहे पंकज ने स्वीकार किया कि कई झूले टूटे हैं। टूटे झूलों की जगह नए झूले मंगवाए गए हैं। अप्रैल माह में यहां नए झूले लग जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा जिन झूलाें की मुरम्मत हो सकेगी, उनकी मरम्मत करवा दी जाएगी। वहीं पैनोरमा के बारे में उनका कहना है कि जब दर्शक न हो तो सुरक्षा कारणों के चलते इसे बंद कर दिया जाता है, दर्शकों के आने पर इसे खोल दिया जाता है। शौचालय सही हालत में हैं। यदि बंद हैं तो वे पता करवाएंगे कि बंद क्यों किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें