फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना के बच्चों को करवाया भ्रमण

Sat, 16 Nov 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। राजकीय उच्च विद्यालय चंदलाना के बच्चों को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया। मुख्याध्यापक श्यामपाल शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं के बच्चों को धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल हो इस उद्देश्य से उन्हें अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग तथा बाधा बार्डर दिखाया गया।

उन्होंने कहा कि अमृतसर का ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर में बच्चों ने माथा टेक उसकी मैहत्ता के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद जलियांवाला बाग, जहां अंग्रेजी हुकूमत के शासकों ने निहत्थे भारतीयों पर गोली चलवाकर नरसंहार किया था। वहां उन वीर सपूतों को नमन करके उनकी वीर गाथाओं को याद किया। बाधा बार्डर पर भारतीय सैनिकों की परेड को देखकर उनके जब्जे को सलाम किया।
विज्ञापन


मुख्याध्यापक ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को स्कूल की ओर करवाया गया। इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों ने देश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास के बारे में जानकर ज्ञान वर्धक बातें हासिल की।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण पर हम पहली बार गए है। हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष स्कूल की ओर से एतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण अवश्य करवाना चाहिए। शैक्षणिक भ्रमण पर पीटीआई योगिता पांचाल भी साथ रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें