11 रुद्री मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर नृत्य की प्रस्तुति देने बच्चे।
कैथल। शहर के 11 रुद्री मंदिर स्थित ग्यारह रुद्री विद्या मंदिर में मातृ-पितृ पूजन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण सिंगला ने बताया कि विद्यालय मेंं कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने सोलो डांस, एकल नृत्य पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और अभिभावकों का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि श्री ग्यारह अभी विद्या मंदिर शैक्षिक संस्थान है जिसमें बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अपनी भारतीय संस्कृति से लेकर धर्म का ज्ञान भी सिखाया जाता है जिससे बच्चे अपने माता-पिता और बड़ों का आदर करें। इस मौके पर प्रधान विनोद तिल, सतनारायण गोयल, रविप्रकाश गुप्ता, इंद्रजीत सरदाना, तुलसीदास सन्यदेवा, रामप्रसाद सैनी, भक्त राम आदि मौजूद रहे। संवाद