दीया बनाते शिक्षा भारती स्कूल के बच्चे। विज्ञप्ति
- फोटो : udhampur news
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन में दिवाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक अनोखी और मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने विद्यालय के मैदान में अपने शरीर से एक विशाल दीया बनाया। इसके बीच में फूलों की सुंदर रंगोली सजाई गई थी। इस प्रस्तुति से बच्चों ने संदेश दिया कि रोशनी हमेशा अच्छाई की ही जीतती है। दिवाली अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप बिढाण ने बच्चों की मेहनत, अनुशासन और संस्कारों को विद्यालय की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता है। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने भी बच्चों के अनुशासन और एकता की सराहना की। उनका प्रयास बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखना है। संवाद