कैथल। बाल कल्याण समिति ने बिछड़े हुए बालक को 3 घंटे में माता-पिता मिलवा दिया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने बताया कि एक गुमशुदा बालक को सिटी पुलिस द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया, इसके बाद बालक को एएचटीयू स्टेट क्राइम ब्रांच, कैथल की टीम को सौंप दिया गया। एएसआई रमेश चंद ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालक को बाल कल्याण समिति कैथल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। मात्र 3 घंटे के भीतर बालक को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया गया। परिजनों ने बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग एवं एएचटीयू टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद