फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में खेल रहे दो साल के मासूम को ट्रैक्टर चालक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीका थाना के अधीन आने वाले एक गांव में गली में खेल रहे दो साल के मासूम बच्चे को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे के ऊपर से ट्रैक्टर का दाहिनी ओर से पीछे वाला टायर चढ़ गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल अवस्था में मासूम को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत के केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव भूसला निवासी रामचंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मजदूरी करता है। वे तीन भाई हैं। 26 जून को उसके छोटे भाई गुरतेज का दो साल के लड़का कर्णवीर घर के सामने गली में बैठा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर पहुंचा। इस दौरान गली में बैठे उसके भतीजे पर ट्रैक्टर का दाहिनी ओर से पिछला टायर चढ़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया। इसके बाद उसने अपने चाचा हरजिंद्र सिंह के साथ ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया और ट्रैक्टर चालक रघबीर सिंह काबू किया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार गया। घायल अवस्था में उसके भतीजे कर्णवीर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई रामफल ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक रघुबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें