फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में छाए चीका के साधक

Mon, 09 Jun 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में रविवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग की ओर से जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल के प्रांगण में करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने किया। प्रतियोगिता में भारतीय योग संस्थान चीका के साधकों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संस्थान के तीन साधकों ने प्रथम और एक साधक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर चीका का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता को छह वर्गों में बांटा गया था। उन्होंने बताया कि 28 से 40 वर्ष आयु वर्ग में त्रिकोण आसन, गरुड़ासन, गौमुखासन, भुजंगासन, पश्चिमोतासन करवाए गए जिसमें भारतीय योग संस्थान चीका की महिला साधक रेखा गर्ग ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार से 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग में करवाए गए वृक्षासन, उत्तानपादासन, वकासन, जानुशीरषासन, अकरण धनुरासन में भारतीय योग संस्थान चीका के राकेश गर्ग ने प्रथम व महावीर शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में करवाए गए वीरभ्रदासन, ताड़ासन, यकासन, भुजंगासन व पवनमुक्तासन में भारतीय योग संस्थान चीका की महिला साधक राज बाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता रहे साधकों को 15 जून को होने वाली राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इस अवसर पर योग कोर्डिनेटर संदीप राज राणा और कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें