फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका विद्यालय के विद्यार्थी प्रथम

Tue, 31 Oct 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में भारत को जानो प्रतियोगिता करवाई। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में नौ स्कूलों व कनिष्ठ वर्ग में आठ स्कूलों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में 18 और कनिष्ठ वर्ग में 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सांस्कृतिक विद्यालय चीका की नेहा व ज्योति प्रथम और राजकीय स्कूल बलबेहड़ा की छात्रा संजना व पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सांस्कृतिक विद्यालय चीका के गुरुचरण सिंह व अनमोल जिंदल ने प्रथम स्थान पाया। द्वितीय स्थान राजकीय स्कूल गुहला की जसविंद्र कौर व जन्नत ने प्राप्त किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र 19 नवंबर को प्रांतीय स्तर पर होने वाली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

अध्यक्षता प्राचार्य बृजभूषण जिंदल ने की। इस मौके पर डॉ. सरिता भठ्ठला, रविंद्र बंसल, गौरव गोयल, प्रेम पूनिया, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें